नशे में धुत रहने वाला
लायसेंस शाखा का लिपिक निलंबित..
परिवहन आयुक्त ने की कार्यवाही
(हाशिम खान-सिवनी-छपारा)
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सिवनी की लायसेंस शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 शशि शुक्ला को परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश ने निलंबित कर दिया है। ज्ञात हो कि उक्त कर्मचारी द्वारा शराब का सेवन कर शासकीय कार्यालय में सेवाएं दी जा रही थी। वहीं बीते दिनों लायसेंस शाखा प्रभारी का नशे में होने संबंधी कार्यालय का वीडियों भी वायरल हुआ था।
*सकट चौथ व्रत:* *आज संतान की लंबी उम्र की कामना करेंगी माताएं..* *जानिए इस व्रत से जुड़ी रोचक बातें*
कार्यालय परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा 29 जनवरी 2021 को जारी आदेश में लेख किया गया है कि लायसेंस शाखा में पदस्थ लिपिक शशि शुक्ला के द्वारा कार्यालय में शराब का सेवन कर कार्य किया जा रहा था। उक्त कर्मचारी के विरूद्ध कलेक्टर सिवनी के द्वारा इसी शिकायत के आधार पर पूर्व में 28 नवबंर 2020 को भी निलंबित किया गया था। इसके बाद भी लिपिक की आदतों में सुधार नहीें हुआ और कत्र्तव्यों में लापरवाही व उदासीनता लगातार की जा रही थी।
*जानिए आखिर क्यों..??* *अमेरिका ने लगाई पाकिस्तान को फटकार..* *आखिर क्या है.. डेनियल पर्ल केस..??*
शिकायत के बाद परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश के आदेश पर संभागीय परिवहन आयुक्त जबलपुर संभाग के द्वारा प्रारंभिक जांच करायी गई जहां जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लेख किया गया कि शशि शुक्ला सामान्य स्थिति में नहीं है और वे कार्यालयीन समय में शराब का सेवन करते है जो कि अव्यवहारिक एवं अमर्यादित है, इनके उक्त व्यवहार से आम जनता के बीच परिवहन विभाग की छवि धूमिल हो रही है।
*अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति* *डोनाल्ड ट्रंप को पहुंचा लीगल नोटिस...* *जानिए क्या है पूरा मामला..??*
जांच उपरांत अपर परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश के हस्ताक्षर से 29 जनवरी 2021 को आदेश जारी करते हुए सिवनी मे ंपदस्थ सहायक ग्रेड-3 शशि शुक्ला को मध्यप्रदेश सिविल सेवा के नियमों का उलंघन करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा उक्त निलंबित कर्मचारी का मुख्यालय परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर नियत किया गया है।
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।