Vikas ki kalam

1 हजार बेड का आइसोलेशन सेंटर मोती लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुआ काम

 1 हजार बेड का आइसोलेशन सेंटर
मोती लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुआ काम





जब भोपाल समेत पूरे देश में लोग इलाज के लिए अस्पतालों में पलंग का इंतजार कर रहे है ऐसे समय में भोपाल जिला भाजपा जिलाध्यक्ष ने राजधानी में मरीजों के लिए एक हजार बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाने का काम शुरू कर दिया है। लाल परेड मैदान में स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बन रहे इस कोरेंटिन सेंटर में पूरे एक हजार पलंग तैयार किए जा रहे हैं।


भोपाल जिला भाजपा के अध्यक्ष सुमित पचोरी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से सहमति मिलने के बाद इसकी शुरुआत कर दी है। अगले 7 से 10 दिन में यह सेंटर काम करना शुरु कर देगा। श्री पचौरी बताते हैं कि मरीज जल्दी स्वस्थ हो और उनका मनोरंजन भी हो सके इसके लिए सेंटर में कुछ नए प्रयोग भी किए जा रहे हैं। यहां लोगों को इलाज के साथ प्रारंभिक इलाज के साथ पॉजिटिव माहौल दिया जाएगा। यह उन लोगों को जगह दी जाएगी जिन्हें कोरोना के प्रारंभिक लक्षण है और उनके घर में आइसोलेट होने के लिए अलग से जगह नहीं है। इन लोगों को कोरो ना का प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। दोनों वक्त भोजन के अलावा चाय नाश्ता की व्यवस्था रहेगी। जिन मरीजों को आक्सीजन की जरूरत होगी उन्हें यह सेंटर में उपलब्ध कराकर तत्काल अस्पताल भी भेजा जाएगा। नर्सिंग स्टाफ के अलावा डॉक्टर यहां 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। पूरी व्यवस्था निशुल्क रहेगी। 


जिला भाजपा अध्यक्ष श्री पचोरी ने बताया कि जो अनूठा प्रयोग किया गया है उस में मरीजों को महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और दिनभर भजन सुनने को मिलेंगे इससे माहौल सकारात्मक होगा और मरीजों का मनोरंजन भी होगा। सुबह और शाम दोनों समय मरीजों को रामायण धारावाहिक भी दिखाया जाएगा।


  सुमित पचौरी भाजपा जिला अध्यक्ष

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने