Vikas ki kalam

26 मई को किसान मनाएंगे काला दिवस

 26 मई को किसान मनाएंगे काला दिवस




भोपाल-मध्यप्रदेश

कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर  संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ 26 मई को राजधानी में काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया।ऊधर भारतीय किसान संघ ने मोर्चा के खिलाफ समाज से धिक्कार दिवस मनाने की अपील की है।


 प्रदेश में सियासी संक्रमण के बावजूद कृषि विधेयक को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा एक बार फिर एकजुट हो गया है। कृषि विधेयक वापसी की मांग को लेकर किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ राजधानी में 26 मई को काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि भोपाल जिले में शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मोर्चा के लोग केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। पदाधिकारियों ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार भी किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार नहीं हुए। भारतीय किसान संघ द्वारा आपत्ति लेने पर मोर्चा ने कहा कि भातीय किसान संघ किसानों का नहीं बल्कि भाजपा का संगठन है। संघ को केवल कांग्रेस की सरकार में किसानों की चिंता सताती है।

अनिल यादव, पदाधिकारी, संयुक्त किसान मोर्चा

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने