Vikas ki kalam

कलेक्टर परिसर में घोड़े पर बैठकर पहुंचे कॉंग्रेसी बढ़ती महंगाई को लेकर अनोखा आंदोलन

 

 कलेक्टर परिसर में घोड़े पर बैठकर पहुंचे कॉंग्रेसी
 बढ़ती महंगाई को लेकर अनोखा आंदोलन




देवास- मध्यप्रदेश

देवास में बढ़ती महंगाई को लेकर युवक कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल में हुई मूल्य वृद्धि पर युवक कांग्रेस ने भोपाल चौराहे से जिला कलेक्टर कार्यालय तक घोड़े पर चढ़कर किया प्रदर्शन, घोड़े कलेक्टर कार्यालय के अंदर तक घुसते दिखाई दिए, केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, घोड़े कलेक्टर परिसर के अंदर लाने पर कांग्रेसी बोले इस नहीं है कोई पाबंदी, 



दरअसल समूचे देश में जहां पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि हो रही है वैसे ही कांग्रेस बढ़ती महंगाई को लेकर हर 15 दिन में नया व अनोखा प्रदर्शन कर रही है। इसी सिलसिले में देवास में युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्रसिंह गौड़ के नेतृत्व में भोपाल चौराहे से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें कांग्रेसी घोड़े पर बैठकर मुख्य मार्ग से होते हुए कलेक्टर परिसर के अंदर तक घुसते नजर आए। वही केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देखने में यहां तक आया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोड़े पर कलेक्टर परिसर के अंदर प्रवेश किया है। जबकि शासकीय वाहन के अलावा अन्य सभी वाहन प्रवेश वर्जित होते है। जब इस विषय पर कांग्रेस से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि कलेक्टर परिसर के अंदर घोड़े लाना इस पर कोई पाबंदी नहीं है। महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसीयों ने घोड़े तक के प्रवेश शासकीय कार्यालय में वहीं पुलिस जिन्हें मूक दर्शक बन देखती रही। 

वही पूरे प्रदर्शन में पूर्व महापौर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष, व वरिष्ठ नेताओं सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने