Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

आप पार्टी की नई शराब नीति के कारण, दिल्ली बनी नशे की राजधानी : चौ. अनिल कुमार


आप पार्टी की नई शराब नीति से दिल्ली
बनी नशे की राजधानी ...चौ. अनिल कुमार



नई-दिल्ली

कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत आज वजीरपुर विधानसभा में अशोक विहार के सेन्ट्रल मॉर्किट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधिति करते हुऐ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने केन्द्र की मोदी सरकार व दिल्ली की अरविन्द सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर किया।

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को भ्रष्ट बताते हुऐ कडे शब्दों में दोनों सरकारों की निन्दा की, क्योंकि इन दोनों सरकारों ने जन हित में कुछ भी नहीं किया, सिवाए अपनी पार्टी और अपने व्यक्तिगत लाभ के। 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द ने अपने
सहयोगी शराब माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए उन्हें दिल्ली के हर चौराहे पर शराब के ठेके खुलवा कर दिल्ली को नशे की ओर धकेल दिया है और साथ ही दिल्ली में हर तरफ मंहगाई में बेहताशा बढ़ोत्तरी कर दी।

 इस जन जागरण अभियान में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के अलावा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जय किशन व मुदित अग्रवाल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के चैयमेन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, जिला अध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व विधायक मंगत राम सिंघल, हरि शंकर गुप्ता, कुवंर करन सिंह, ए.आई.सी.सी. सचिव तरूण कुमार, ए.आई.सी.सी. प्रवक्ता रागनी नायक, निगम पार्षद एवं उत्तरी नगर निगम में कांग्रेस नेता प्रेरणा सिंह, महिला कांग्रेय अध्यक्ष अमृता धवन, हरि किशन जिन्दल, जे. एस. नियाल, कमल कान्त शर्मा, रीतू सिंह चौहान, अनुजा पोपली, अशोक बसोया, शान्ति स्वरूप, सीमा जोशी दिल्ली आई.टी. सेल के चैयमेन राहुल शर्मा, तथा ब्लॉक अध्यक्ष आदि मौजूद थे। 

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द का उद्देश्य शुरू से ही सत्ता हासिल कर उचित या
अनुचित किसी भी तरीके से व्यक्तिगत लाभ कमाना रहा है, उनकी यह मन्शा इस बात से साफ जाहिर होती है कि अरविन्द केजरीवाल ने किस प्रकार अपने और अपनी पार्टी के फायदे के लिए शराब माफियाओं को दिल्ली के हर चौराहे पर शराब की दुकान खुलवा दी है।

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post