Vikas ki kalam

कांग्रेस की मैराथन में लड़कियों ने लगाए मोदी जिन्दाबाद के नारे

कांग्रेस की मैराथन में लड़कियों ने लगाए
मोदी जिन्दाबाद के नारे



 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को झांसी और लखनऊ में मैराथन का ऐलान किया था, लेकिन मैराथन केवल झांसी में आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रशासन में लखनऊ में मैराथन कराने की इजाजत नहीं दी है।  झांसी मैं आयोजित मैराथन दौड़ कार्यक्रम के दौरान बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

दरअसल प्रियंका की रैली से जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ लड़कियां मोदी का नारा लगाते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को बीजेपी यूपी के ट्विटर एकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कई बीजेपी नेताओं ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।

 यूपी बीजेपी की तरफ से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि झांसी में प्रियंका वाड्रा की रैली में आई लड़कियों के दिल और जुबान पर एक ही नाम।


 बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने लिखा-हेलो प्रियंका जी ये यूपी की लड़कियां हैं ये सही बात पर लड़ना जानती हैं। इस वीडियो पर कई आम यूज़र ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनीता शुक्ला नाम की यूजर लिखती हैं कि प्रियंका गांधी ये वीडियो नहीं देखेंगी। जब हार जाएंगी तो कहेंगी कि ईवीएम हैक कर ली थी।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने