Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

दिवंगत ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह की पार्थिव देह पहुँची भोपाल मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी श्रद्धांजलि सैन्य सम्मान के साथ शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

 


दिवंगत ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह की पार्थिव देह पहुँची भोपाल
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी श्रद्धांजलि
सैन्य सम्मान के साथ शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार



भोपाल 


 सेना के विमान से दिवंगत ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का पार्थिव शरीर बेंगलूर से गुरुवार को स्टेट हैंगर भोपाल पहुँचने पर गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट हैंगर पर दिवंगत ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वे दिवंगत श्री सिंह के परिजनों से भी मिले और उन्हें सांत्वना दी। ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह की पार्थिव देह स्टेट हैंगर से उनके निवास के लिए रवाना हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान भी इस यात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि ग्रुप कैप्टन के शौर्य को कभी देश भुला नही सकता और वे प्रदेश और देशवासियों की स्मृति में सदैव जीवित रहेंगे। 


                साथ ही स्टेट हैंगर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर वीर ग्रुप कैप्टन श्री सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं विधायक हुजूर श्री रामेश्वर शर्मा, कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री इरशाद वली सहित मिलिट्री और पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


       उल्लेखनीय है कि 8 दिसम्बर को सीडीएस हैलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का बैंगलुरू के सैनिक अस्पताल में ईलाज चल रहा था। 15 दिसम्बर को सुबह ग्रुप कैप्टन जिंदगी की जंग हार गए। ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट पर सुबह 11 बजे किया जाएगा। 


 दिवंगत ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ तमिलनाडु के वेलिंगटन में सेवारत थे। उनके पिता सेना से रिटायर्ड कर्नल के.पी.सिंह और माँ श्रीमती उमा सिंह भोपाल में एयरपोर्ट रोड, सन सिटी कॉलोनी में रहते हैं। ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मूल निवासी थे। करीब 20 साल पहले उनके पिता ने भोपाल में आपना निवास बनाया। ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के छोटे भाई श्री तनुज भी नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।


पढ़ना न भूलें:- शब्बास एमपी पुलिस..फर्जी प्रकरण बनाने में इतनी जल्दबाजी..की जेल में बंद कैदी से बरामद कर लिया गांजा

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post