Vikas ki kalam

एक करोड़ की ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार , मंदसौर से सप्लाई के जुड़े तार

एक करोड़ की ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार ,
 मंदसौर से सप्लाई के जुड़े तार



बुरहानपुर


बुरहानपुर के मोमिनपुरा गांव की एक महिला से महाराष्ट्र पुलिस ने 500 ग्राम ब्राउन सुगर जब्त की है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 1 करोड़ 8 हजार रुपए है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बुरहानपुर से सटे महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रावेर में एक महिला ब्राउन सुगर की सप्लाई कर रही है। लाल-हरी धारियों वाली प्लास्टिक की थैली में उसने ड्रग्स रखा हुआ है।


महिला की निशानदेही पर मंदसौर का सप्लॉयर भी गिरफ्तार


पुलिस ने 19 दिसंबर को कार्रवाई कर महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम अख्तरी बानो पति रउफ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसने मंदसौर से ये ड्रग्स खरीदी है। पुलिस ने तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ड्रग्स पकड़ाने की सूचना मिलने के बाद बुरहानपुर में हड़कंप मच गया।


बड़े खुलासे के बाद जांच में जुटी बुरहानपुर पुलिस


बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार ने बताया कि यहां की एक महिला 500 ग्राम हेरोइन (ब्राउन सुगर) के साथपकड़ाई है। जलगांव से अभी ऐसा ऑफिशियल पत्राचार तो नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट्स के माध्यम से पता चला है कि रावेर में एक-डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ वो पकड़ाई है। हम लोगों ने शाहपुर और लाल बाग के थाने से जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा है। हम सभी महिला की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने