Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

महाराष्ट्र में OMICRON का शतक.. संक्रमण की आशंका को लेकर सख्त हुआ महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में OMICRON का शतक..
संक्रमण की आशंका को लेकर सख्त हुआ महाराष्ट्र




मुम्बई

महाराष्ट्र में शुक्रवार को नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के 20 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र 100 से ज्यादा ओमिक्रॉन मरीजों वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब राज्य में कुल 108 ओमिक्रॉन मरीज हो गए हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी आयरलैंड से लौटा 27 साल का युवक और गुजरात में 13 लोग ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं। इनमें वडोदरा में 7,खेड़ा में 3, अहमदाबाद में 2 और आणंद में एक मरीज मिला है।


 देश में नए वैरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़कर 396 हो गई है। महाराष्ट्र हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, शुक्रवार को मिले नए मरीजों में से 11 मुंबई के हैं, जबकि 6 पुणे केरहने वाले हैं। राज्य में शुक्रवार को कुल 1410 कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें 603 मामले मुंबई के हैं। महाराष्ट्र सरकार ने दुबई से मुंबई लौटने वाले सभी लोगों को 7 दिन के लिए होम क्वाटाइन करने का आदेश दिया है।


केंद्र का फरमान 3000 लोगों पर होगा बूस्टर डोज का ट्रायल

देश में 3 हजार लोगों पर बूस्टर डोज का ट्रायल किया जाएगा। इस ट्रायल के नतीजों से यह तय किया जाएगा कि सभी लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाए या नहीं। केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज की जरूरत को जानने के लिए एक स्टडी शुरू की है, जिसमें छह महीने पहले वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वाले लोगों को शामिल किया जाएगा।

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post