Vikas ki kalam

चीन की चिरौरी खत्म भारत ने फहराया गलवान घाटी में तिरंगा..

चीन की चिरौरी खत्म
भारत ने फहराया गलवान घाटी में तिरंगा..



नई दिल्ली

नव वर्ष के मौके पर भारतीय सैनिकों को उपहार देकर दिखावटी सद्भावना व्यक्त करने के बाद गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराए जाने का दुष्प्रचार करने वाले चीन को भारतीय सेना ने गलवान घाटी में तिरंगा फहराकर करारा जवाब दिया है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना ने पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में वर्ष 2020 में हुई हिंसक झड़प की जगह तिरंगा फहराकर अपने दृढ़ इरादों के बारे में स्पष्ट संदेश दिया है। चीन के सरकारी मीडियाने नव वर्ष के बाद एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसके सैनिकों ने गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराया है। 

इसके जवाब में जारी इन तस्वीरों में भारतीय सेना के जवान गलवान घाटी में तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने