Vikas ki kalam

इस "मकर-संक्रांति"का यह दान-आपको बनाएगा मालामाल

इस "मकर-संक्रांति"का यह दान-आपको बनाएगा मालामाल




नई दिल्ली।

मकर संक्रांति पर दान का बेहद महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से कई यज्ञों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। बहुत से लोग संक्राति पर 14 चीजें दान करने का संकल्प भी लेते हैं। इस संकल्प के अंतर्गत 14 योग्य व्यवतियों को संक्राति के निमित्त रखा गया समान दान में दिया जाता है। मकर संक्राति पर हर राशि के पर अलग अलग प्रभाव होता है और इसीलिए हर राशि वाले को इस दिन अपनी राशि के अनुरूप दान पुण्य करना चाहिए। आइये जाने इस बार किस राशि वाले को क्या दान करना रहेगा लाभप्रद।

मेष- ये मकर संक्राति मेष राशि वालों के लिए शुभ फलदायी है उनका अपनी भूमि या वाहन का सपना साकार हो सकता है, और व्यवसाय में विस्तार और लाभ की भी संभावना है। इस राशि वालों को मच्छरदानी, तिल का दान करना अच्छा रहेगा।

वृष- इनकी नौकरी में उन्नति की संभावना है। विवाद से मुक्ति मिलेगी, साझेदारी में धंधा भी कर सकते हैं। आप लोग ऊनी वस्त्र और अनाज का दान करें।

मिथुन- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार प्राप्ति का हर्ष होगा। कंबल, तिल के लड्डू का दान करना चाहिए।



कर्क- आप अपने विरोधियों से सावधान रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। मकर संक्रांति पर साबूदाना,शहद का दान अच्छा होगा।

सिंह- यदि किसी विवाद में उलझे हैं तो समझौते की संभावना है। संपत्ति में वृद्धि होगी। सिंह राशि वाले चने की दाल, घी का दान करें।

कन्या- कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना है, व्यवसाय में भी लाभ हो सकता है। चादर और गर्म वस्त्रों का दान करें तो अशुभ की संभावनायें कम हो जायेंगी।

तुला- आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी जबकि ऋण में कमी आएगी। मेहनत करने पर आर्थिक लाभ अवश्य होगा। गुड़ तिल का तेल और चावल का दान दें।

वृश्चिक- इस राशि वाले कार्यक्षेत्र में मतभेदों से बचें। दूध, दही और तिल से बने व्यंजन का दान उत्तम होगा।

धनु- नौकरी में आपके वरिष्ठों परेशानी पैदा कर सकते हैं इससे बचने के लिए चने कड़ी दाल पीली गाय को खिलायें और और हल्दी का दान करें।

मकर- इस राशि के लिए सब शुभ ही होने का अनुमान है और आपके लिए विदेश यात्रा भी संभव है। सूर्य को जल चढ़ाएं। उड़द की दाल, सरसों तेल और राई का दान करें संकटों से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ- नौकरी में सम्मान बढ़ेगाऔर व्यवसाय में धन बढ़ेगा। आप गरीबों में कंबल, काले तिल और तेल का दान करें अवश्य लाभ होगा।

मीन- आर्थिक क्षेत्र में फायदा होगा और विरोधी दबाव में रहेंगे। गेहूं, गुड़ और कंबल का दान श्रेष्ठ है।


विकास की कलम आशा करती है कि आपका नया वर्ष 2022 एक नई सफलता की सौगात लेकर आये। 

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने