Vikas ki kalam

MP में बदलेगा मौसम का मिजाज इन जिलों में होगी ओलावृष्टि

MP में बदलेगा मौसम का मिजाज
इन जिलों में होगी ओलावृष्टि



भोपाल(मध्यप्रदेश)

आधे मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि का खतरा,

मौसम का बदल सकता है मिजाज

मौसम विभाग ने दी जानकारी

इन जिलों में 5 जनवरी को वर्षा और

वज्रपात की संभावना

पाकिस्तान की ठंडी हवाएं पहले ही मध्य प्रदेश में शीतलहर का कारण बनी हुई है। अब पाकिस्तान से बादल भी आ रहे हैं.6 जनवरी तक इनके मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना है।लगभग आधे मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि का खतरा बताया गया है। 


मध्य प्रदेश मौसम- 5 संभागों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार 5 जनवरी को पाकिस्तान की तरफ से आने वाली नमी (पश्चिमी विक्षोभ) के बादल मध्यप्रदेश के आसमान में घेराबंदी शुरू कर देंगे। जनवरी 2022 से बारिश एवं ओले गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि भोपाल,उज्जैन,ग्वालियर, सागर और होशंगाबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उपरोक्त पांचों संभागों के अलावा चंबल, इंदौर, जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस प्रकार का मौसम 6 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक रहेगा। आसमान में बादलों के जमा हो जाने के बाद स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि कहां-कहां ओलावृष्टि एवं बारिश की अधिक संभावना है।  


मध्य प्रदेश के इन जिलों में 5 जनवरी को वर्षा और वज्रपात की संभावना

नीमच

मंदसौर, 

आगर मालवा, 

राजगढ़, 

ग्वालियर, 

दतिया, 

भिंड, 

मुरैना, 

श्योपुर,

 गुना,

 शिवपुरी। 

मध्य प्रदेश के इन जिलों में 6-7 जनवरी को ओलावृष्टि का पूर्वानुमान

उज्जैन,

 आगर, 

मालवा, 

शाजापुर, 

देवास, 

राजगढ़, 

सीहोर, 

भोपाल,

 विदिशा,

 रायसेन, 

गुना, 

अशोकनगर,

 शिवपुरी, 

श्योपुर, 

दतिया, 

सागर, 

निवाड़ी, 

टीकमगढ़, 

छतरपुर एवं पन्ना।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने