Vikas ki kalam

25 लाख रुपए का 240 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  25 लाख रुपए का 240 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार



रांची-विकास की कलम

 चतरा पुलिस ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध  बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र से 240 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसका अंतरराष्ट्रीय मूल्य तकरीबन 25 लाख रुपया आका गया है। यह  जानकारी डीएसपी मुख्यालय केदार राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम के द्वारा गठित छापेमारी को सफलता मिली है। टीम ने कौलेश्वरी मुख्य मार्ग स्थित सलैया टांड चट्टान के समीप ग्राम लेढ़ो से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों में सतेंद्र गंझू और अशोक गंझू शामिल हैं । दोनों हंटरगंज थाना क्षेत्र के लुटा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के थैले में छुपाकर रखे 240 ग्राम ब्राउन शुगर  बरामद किया गया है। टीम में डीएसपी मुख्यालय केदार राम,जोरी थाना प्रभारी  गुलाम सरवर, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक जलेश्वरव चौधरी,  प्त्ठ-03 के शस्त्र बल, सहायक आरक्षी शामिल थे।


एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने