Vikas ki kalam

70 साल का इश्कबाज डॉक्टर,नाइजीरियन गिरोह ने लगाया 2 करोड़ का चूना

 

70 साल का इश्कबाज डॉक्टर,नाइजीरियन गिरोह ने लगाया 2 करोड़ का चूना



नई दिल्ली । लखनऊ में शादी का झांसा देकर 70 साल के डॉक्टर से एक करोड़ 80 लाख रुपये नाइजीरियन गिरोह ने हड़पे हैं। इन लोगों ने दिल्ली और नासिक से इंटरनेट कॉल की। इस गिरोह के ही सदस्य महिला बनकर डॉक्टर से चैटिंग करते रहे। यही नहीं गिरोह में शामिल महिला ने शक न हो, इसके लिये वीडियो कॉल भी की। साइबर सेल को पड़ताल में यह सब पता चला। ऐसे गिरोह पहले भी पकड़े जा चुके हैं जिन्होनें अप्रवासी भारतीय बनकर कई लोगों को ठगा। अलीगंज के ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने शादी करने के लिये विज्ञापन निकाला था। इसे देखकर उनके पास एक महिला का व्हाटसएप कॉल आया जिसमें उसने खुद को एनआरआई बताया था। उसने शादी की सहमति देने के बाद कहा था कि उनके पास सात लाख यूएसए डॉलर है। इन्हें भारत लाने के लिये कस्टम डयूटी व अन्य मदों के नाम पर एक करोड़ 80 लाख रुपये वसूल लिये थे। साइबर सेल ने पड़ताल की तो सामने आया कि डॉक्टर से नाइजीरियन गिरोह ही सम्पर्क कर रहा था। इस बारे में कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी है। यह भी पता चल गया है कि एक करोड़ 80 लाख रुपये कितने खातों से होते हुये आरोपितो तक पहुंचे हैं। ये खाते लखनऊ से बाहर के हैं। इस बारे में पता लगाया जा रहा है। एसपी का कहना है कि नाइजीरियन गिरोह ने इस तरह से कई ठगी की है। इनके कई सदस्य पकड़े भी गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने