Vikas ki kalam

किशोर अवस्था के बच्चों का कैसा होना चाहिए डाइट चार्ट

किशोर अवस्था के बच्चों का कैसा होना चाहिए डाइट चार्ट




किशोर बच्चों की हेक्टिक लाइफस्टाइल के चलते उन्हें दिनभर में ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। इस ऊर्जा की आपूर्ति के लिए 15 साल के बच्चों को सही मात्रा में संतुलित आहार लेना आवश्यक है। विशेषज्ञों के अनुसार संतुलित आहार किशोरों के शरीर का विकास करता है साथ ही उन्हें जरूरी पोषण देने में भी मदद करता है। अगर आप भी अपने 15 साल के बच्चे का विकास सही से करना चाहते हैं, तो हमारे इस 15 साल के बच्चों के लिए डाइट प्लान की मदद से उनके लिए सही डाइट प्लान तैयार कर सकतें हैं। आइये जानतें हैं 15 साल के बच्चे का भोजन चार्ट कैसा होना चाहिए।


किशोरावस्था आमतौर पर 11 से 18 वर्ष की आयु मानी जाती है, जब शरीर बढ़ना शुरू होता है। इस दौरान लड़की और लड़के दोनों के शरीर में बहुत से शारीरिक बदलाव होते हैं और इन बदलावों को अपनाने के लिए किशोरों के लिए स्वस्थ आहार लेना बहुत जरूरी है। इस उम्र में किशोर चाहे वह लड़की हो या लड़का सभी अपने वजन को लेकर बहुत संवेदनशील होते हैं। इसके लिए कई तो एक्सरसाइज के साथ डाइटिंग भी शुरू कर देते हैं। लेकिन इन सबके बजाए अगर बैलेंस डाइट चार्ट अपनाया जाए, तो हेल्दी बॉडी वेट को मेनटेन करना बहुत आसान हो जाएगा। आहार विशेषज्ञों के अनुसार किशोरों के लिए संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट्र प्रोटीन और स्वस्थ वसा की दैनिक आपूर्ति शामिल होनी चाहिए।

किशोर बच्चों की बॉडी को मेनटेन रखने के लिए फल और सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट सबसे अच्छे प्राकृतिक स्त्रोत हैं। यहां सभी खाद्य समूहों से लेकर स्वस्थ आहार खाद्य पदार्थों की पूरी सूची दी गई है। यह सभी पदार्थ किशोरों के लिए संतुलित आहार में शामिल किए जा सकते हैं।

कैल्शियम रिच फूड- मिल्क, चीज, योगर्ट,सोयाबीन टोफू और नट्स।

विटामिन डी रिच फूड- सीरियल्स, ऑयली फिश।

नेचुरल प्रोटीन फूड- रेड मीट, मछली, दाल,हरी सब्जियां।


फोलेट रिच फूड- ब्राउन राइस, हरी सब्जी, सीरियल्स और ब्रेड।

विटामिन सी रिच फूड- सिट्रस फ्रूट जैसे नींबू संतरा अंगूर टमाटर ।

नाश्ते में- सुबह नाश्ते में एक कप चाय एक कप दलिया, एक चम्मच मक्खन और एक अंडे के साथ ताजे जामुन बच्चों को खिला सकते हैं।

स्नैक में- एक कप केले के साथ एक कप दही या दूध पीने के लिए दें।

दोपहर के भोजन में- एक कटोरी दाल और चीज व वेजिटेबल की ऑमलेट खाने के लिए दें।


ईवनिंग स्नैक में- एक नाशपाती और एक कप पनीर दे सकते हैं।

रात के खाने में – वेजिटेबल सलाह के साथ बेक्ड किए हुए आलू सर्व करना अच्छा विकल्प है।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने