Vikas ki kalam

सांकेतिक भाषा की मार्गदर्शिका का विमोचन

  सांकेतिक भाषा की मार्गदर्शिका का विमोचन 



 जबलपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में महाकौशल बधिर संघ के सदस्यों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान से किया गया। बधिर संघ के अध्यक्ष विनय कोचर एवं सचिव ओमप्रकाश राव तथा उपस्थित सदस्यों द्वारा कलेक्टर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ द्वारा उपलब्ध करायी गयी सांकेतिक भाषा की मार्गदर्शिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में श्रवणबाधित दिव्यांगजनों के द्वारा कलेक्टर के साथ अंग्रेजी वर्णमाला, महीने एवं सप्ताहों के नाम आदि को सांकेतिक भाषा में प्रदर्शित करने का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी ने श्रवणबाधित दिव्यांगजनों को दिन-प्रतिदिन आने वालीसमस्याओं की जानकारी प्राप्त कर समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में  संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय आशीष दीक्षित एवं शासकीय श्रवण बाधितार्थ उच्च माध्यमिक जबलपुर के अधीक्षक डॉ. अनिल राम सिंह परस्ते भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने