Vikas ki kalam

गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे राजू वर्मा ,बिल्डर ने स्वयं को मारी गोली, हालत गंभीर

  गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे राजू वर्मा ,बिल्डर ने स्वयं को मारी गोली, हालत गंभीर 



जबलपुर।

 सिविल लाईन्स थाना अंतर्गत डिलायट टॉकिज के पास रहने वाले बिल्डर राजू वर्मा ने  शनिवार सुबह लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. खून से लथपथ बिल्डर को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सिविल लाइंस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिलाइट टॉकीज के पास रहने वाले राजू वर्मा बिल्डर है। रोजाना की तरह शनिवार सुबह वह जागे। पत्नी झूमा दूसरे कमरे में थी। इस दौरान न जाने क्या हुआ कि सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली। उसे गर्दन पर रखा और फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही पत्नी झूमा और बेटी कृतिका दहशत में आ गए। वे अंदर पहुंचे, तो देखा कि राजू के गले से खून की धार बह रही थी। पास ही उनकी लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। तत्काल परिचितों को इसकी जानकारी दी और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर वर्मा को मेडिकल रेफर कर दिया गया।

तीन बार हो चुका है आपरेशन...............

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि वर्मा गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। तीन बार उनका ऑपरेशन हो चुका था। इलाज के सिलसिले में कुछ दिनों पूर्व वे मुंबई गए थे। गुरुवार को ही वे मुंबई से लौटे। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने