Vikas ki kalam

वन बल प्रमुख की पत्नी ने कटवाए 40 साल पुराने पेड़ नगर निगम ने ठोका 190000 का जुर्माना

वन बल प्रमुख की पत्नी ने कटवाए 40 साल पुराने पेड़ नगर निगम ने ठोका 190000 का जुर्माना



भोपाल/विकास की कलम 

। वन बल प्रमुख आरके गुप्ता की पत्नी कीर्ति  गुप्ता ने होशंगाबाद रोड स्थित दानिश नगर कालोनी में लगे 40 वर्ष पुराने 30 पेड़ों को नगर निगम से बिना अनुमति के रातोंरात कटवा दिया। यही नहीं पेड़ों की टहनियों और पत्तियों को इकट्ठा कर आग लगा दी। नगर निगम ने पेड़ कटवाने के अपराध में  श्रीमती कीर्ति गुप्ता के खिलाफ 190000 का जुर्माना ठोका है।

बीते कई वर्षों से इन पेड़ों का संरक्षण कर रहीं महिलाओं ने इसका विरोध कर इंटरनेट मीडिया में इसे वायरल करते हुए पर्यावरणविदों से मदद मांगी है। साथ ही ट्वीट कर मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत की है। दानिश नगर निवासी अंशू गुप्ता ने बताया कि कालोनी की महिलाओं द्वारा कई वर्षों के संघर्ष के बाद नगर निगम ने इस पार्क को विकसित किया था। पार्क के बाहर और अंदर सौ से भी ज्यादा छोटे-बड़े पेड़ लगे हुए हैं। आधे से ज्यादा पेड़ों की उम्र 30 साल से भी ज्यादा है। 

-छंटाई की अनुमति लेकर काट दिए पेड़

बता दें कि दानिश नगर में जिस पार्क में पेड़ों को काटा गया है वह नगर निगम ने विकसित कराया था। ऐसे में यहां पेड़ों को काटने की अनुमति किसी व्यक्ति को नहीं दी जा सकती है। इसके अलावा पार्क सार्वजनिक स्थल है। ऐसे में यहां पेड़ों की कटाई कराने की जरूरत होने पर कालोनी विकास समिति निगम में पेड़ों की छंटाई के लिए आवेदन कर सकती है लेकिन निगम ने यहां एक रहवासी को 68 पेड़ों की छंटाई की अनुमति जारी कर दी और पेड़ों की टहनियों और पत्तियों को इकट्ठा कर आग लगा दी। वन विभाग के उड़न दस्ते ने 30 पेड़ों को रातोंरात काट कर जला दिया।



एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने