Vikas ki kalam

प्रधानाध्यापकों एवं सहायक शिक्षकों को भी मिले पदोन्नति का लाभ

 

www.vikaskikalam.com

जबलपुर ।

 मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने  बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय (डी पी आई )द्वारा प्राचार्य हाई स्कूल एवं व्याख्याता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रमोशन की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गयी है। डायरेक्टर डी पी आई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी और संभागीय संयुक्त संचालक के नाम परिपत्र जारी कर जानकारी मांगी है।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि डी पी आई के डायरेक्टर ने जानकारी दी कि जिनका प्रमोशन किया जाना है उनकी वरिष्ठता सूची विमर्श पोर्टल पर उपलब्ध है। वरिष्ठता के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है वहीँ एक ओर सहायक शिक्षक और प्रधानाध्यापक डाइंग कैडर (मरणासन्न संवर्ग )में रखे गए है अर्थात इनके सेवनिवृत होते ही उक्त पद स्वमेव विलुप्त/समाप्त हो जाता है।इससे सरकार की क्या मंशा है जबकि शिक्षा विभाग में हजारों सहायक शिक्षक तथा प्रधानाध्यापक पद पर विगत ३० से ४० वर्षों से कार्य करते हुए एक ही पद पर सेवानिवृत हो रहे हैँ। 

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी की गिनती  अति संवेदनशील मुख्यमंत्रीयों में होती हैँ। जिनका समस्याओँ के त्वरित निराकरण करने का लंबित प्रकरणों को शीघ्र समाप्त करने का तथा अपने अधीनस्थोँ का सर्वप्रथम ध्यान रखने का अपना एक अलग ही अंदाज है।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के सूर्यकांत मिश्रा अखिलेश शर्माशैलेन्द्र दुबे ?म एल पटेलनीलेश पटेल निरंद सिंह हरीश नेमा रविंद्र गुप्ताअशोक कोष्ठा आर एस निर्मलकर मुकेश तिवारी नागेश्वरनसीम खान रविन्द्र तिवारी एस के राय धीरेन्द्र गर्ग महेंद्र शुक्ला निशिकांत फड़केमुनीर खान ओ पी सिंह इक़बाल अहमद धनराज पिल्लै बहादुर पटेल आशीष विश्वकर्मा रामविशाल विश्वकर्मा एस पी मरावीबैजनाथ यादव अफ़रोज़ खानभास्कर गुप्ता जी आर झारिया नितिन तिवारी विश्वनाथ सिंह धर्मेंद्र परिहार धर्मेंद्र अवस्थी महेश मेहरा आकाश भील विशाल सिंह अजब सिंह सुरेंद्र परसते कमलेश दुबे राशिद अली चंद्रभान साहू ऋषि पाठक दुर्गेश खातरकरअनिल जैन इमरत सेन विष्णु झारिया सुधीर गौर रामदयाल उइके रामकिशोर इपाचे अजय श्रीपाल मदन पांन्द्रो समर सिंह सुरेंद्र जायसवाल देव सिंह भवेदीराकेश मूनअंजनी उपाध्याय पवन सोयाम आदि ने प्रदेश के अति संवेदनशील माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से मांग की हैकि प्रधानाध्यापकों एवं सहायक शिक्षकों की इन जायज मांगो का निराकरण शीघ्र अतिशीघ्र किया जाये।



एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने