Vikas ki kalam

स्वामी विवेकानंद जयंती पर रानीताल स्टेडियम में सामूहिक सूर्य नमस्कार

 

www.vikaskikalam.com

जबलपुर । 

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती दिवस पर गुरुवार १२ जनवरी को आयोजित किया गया। जिला स्तर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार सुबह ९ बजे  रानीताल स्पोर्टस कांम्पलेक्स स्थित क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमे मुख्यमंत्री वचुअली रुप से जुड़े जिन्हें सबने लाईव सुना। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धीरेंद्र कुमार ने कहा जब शिकागो सम्मेलन में दुनिया के सामने भारत की बात रखने के बाद स्वामी विवेकानंद भारत लौटे तो यहां की माटी में लौटते हुए उन्होंने कहा कि अब बेटा माँ के पास लौट आया है। दुनिया के आध्यात्मिक क्षितिज में स्वामी विवेकानंद सूर्य की भांति चमक रहे है। इस अवसर पर सभी ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार का यह कार्यक्रम मे केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार सांसद राकेश सिंह राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि विधायक अजय विश्नोई अशोक रोहाणी सुशील इंदु तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष बरकड़े नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज जी एस ठाकुर प्रभात साहू श्रीमती स्वाति गोडबोले अखिलेश जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सहित अन्य अधिकारी व बड़ी तादात में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

    सामूहिक सूर्य नमस्कार के बाद सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया जो स्वामी विवेकानंद की जयंती से लेकर २३ जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती तक चलेगा।



एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने