Vikas ki kalam

वैज्ञानिकों ने खोज निकाली विशालकाय कछुए की वंशावली

 


www.vikaskikalam.com



 मेडागास्कर में रहता था विशाल कछुआ 

- विलुप्त हो चुके इस कछुए के बारे में नई स्टडी में चला पता 


वॉशिंगटन ।

 वैज्ञानिक पश्चिमी हिंद महासागर में मेडागास्कर और अन्य द्वीपों पर रहने वाले विशाल कछुओं की वंशावली पर स्टडी कर रहे थे। तब उन्हें पता चला कि अफ्रीका के करीब मेडागास्कर में लगभग एक हजार साल पहले एक विशाल कछुआ रहता था। यहां वह पौधों को खाता था।

 इन पौधों को खाकर ये कछुआ मैमथ और अन्य बड़े शाकाहारी जीवों की श्रेणी में आ गया था। वैज्ञानिकों को कछुए के पैर की हड्डी मिली थी। बाद में उन्होंने इसके न्यूक्लियर और माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए का विश्लेषण किया। इससे उन्होंने पाया कि यह एक नई प्रजाति है जिसे उन्होंने एस्ट्रोचेलिस रोजरबोरी  नाम दिया है। कछुए की प्रजाति का नाम फ्रांसीसी पशु चिकित्सक और पश्चिमी हिंद महासागर के विशाल कछुओं के विशेषज्ञ दिवंगत रोजर बार के नाम पर दिया गया है।

इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कछुआ कब विलुप्त हुआ था। लेकिन अध्ययन के मुताबिक इसकी टांग एक हजार साल पुरानी है। इस स्टडी के सह लेखक कैरेन सेमंड्स ने कहा जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बेहतर होती रहती है वैसे-वैसे ही हम नए डेटा प्राप्त करते रहते हैं जो हमारा दृष्टिकोण बदलता है। कछुए के नई प्रजाति की खोज रोमांचक है। इस क्षेत्र की अधिकांश प्रजातियां अब मानवीय गतिविधियों के कारण विलुप्त हो चुकी हैं। जीवाश्म विज्ञानी अभी भी इन कछुओं का पता लगाने में लगे हैं। उनका कहना है कि अगर हम यह जानना चाहते हैं कि इन द्वीपों का पारिस्थितिक तंत्र मूल रूप से कैसा था तो हमें विशाल कछुओं को शामिल करना होगा। 

17वीं शताब्दी ने खोजकर्ताओं ने कछुओं के जीवाश्म को खोजना शुरु किया था।पश्चिमी हिंद महासार में ज्वालामुखी द्वीप और प्रवाल द्वीपसमूह एक समय विशाल कछुओं से भरा हुआ था। इनमें से कई का वजन 272 किग्रा तक होता था। अपनी बड़ी भूख के कारण वह आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करते थे।एक लाख कछुए आज भी मेडागास्कर के उत्तर पश्चिमी इलाके में रह रहे हैं। यहां वह हर साल 1.18 करोड़ किग्रा पौधे खा जाते हैं। 




एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने