Vikas ki kalam

ड्रग इंस्पेक्टर का जलवा..600 गुना ज्यादा जगमगाया..

 ड्रग इंस्पेक्टर का जलवा..
600 गुना ज्यादा जगमगाया..




 आय से 600 गुना अधिक सम्पत्ति का मालिक निकला खाद्य एवं औषधि विभाग का निरक्षक,

करोड़ो की संपत्ति का मिल रहा लेखाजोखा..


विकास की कलम/जबलपुर

जबलपुर के विजय नगर स्थित शताब्दीपुरम क्षेत्र में तड़के सुबह से ही EOW के अधिकारियों की दबिश से क्षेत्र में काफी गहमा गहमी रही। दरअसल सुनियोजित तरीके से आर्थिक अपराध अन्वेषण की टीम ने शताब्दीपुरम स्थित एक डुप्लेक्स में धाबा बोला। यह डुप्लेक्स अमरीश दुबे का है जो कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरीश दुबे के पास सागर और जबलपुर का प्रभार है। छापे के विस्तृत जानकारी देते हुए EOW  डीएसपी एबी सिंह ने बताया कि विभाग को उनकी आय से अधिक संपत्ति अर्जित किये जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि कार्यवाही के दौरान एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। 

अमरीश दुबे का स्टार पार्क में आलीशान डुप्लेक्स है, जिसकी कीमत तक़रीबन 90 लाख रुपए है। साथ ही दो चार पहिया वाहन भी मिल हैं। इसके साथ ही EOW को नरसिंहपुर जिले की एक शुगर मिल में 90 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट और दो प्लॉट होने के दस्तावेज भी मिले हैं। ईओडब्ल्यू की जांच अभी चल रही है।

ईओडब्ल्यू अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। लॉकर खुलने के बाद अन्य संपत्तियों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने