Vikas ki kalam

उज्जैन भाजपा नेता की पत्नी समेत निर्मम हत्या..

 



उज्जैन भाजपा नेता की पत्नी समेत निर्मम हत्या..
लूट या फिर सोची समझी साजिश..





विकास की कलम /उज्जैन मध्यप्रदेश


उज्जैन में भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव मकान में मिले। घटना देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की है। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। लूटपाट के बाद हत्या की आशंका है। दोनों दो दिन पहले ही पंजाब से लौटे थे।


भाजपा नेता रामनिवास कुमावत गांव के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा देवास में रहता है। वे रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज बाहर नहीं निकले तो गांव में ही रहने वाले उनके साले ने घर जाकर देखा। अंदर कमरे में रामनिवास और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत के शव पड़े थे। उन्होंने सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी।




अकेले रहते थे दंपती
बताया जाता है कि मृतक रामनिवास कुमावत के दो पुत्र हैं लेकिन उनके साथ गांव में कोई नहीं रहता था। पुलिस इस बात का भी पता लग रही है कि यह हत्याकांड को अंजाम देने वाले लोगों को इसकी जानकारी थी कि दंपति घर में अकेले रहते हैं इसीलिए उन्हें आसानी से मार दिया गया।


इनका कहना है..

हमलावरों ने CCTV डैमेज किए


SP सचिन शर्मा ने बताया कि FSL टीम ने जांच की है। रात में किसका मूवमेंट रहा, घटना की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। गन शॉट इंजरी नहीं मिली है। चाकू या किसी दूसरे धारदार हथियार से हत्या होने की आशंका है। पीएम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घर में सामान अस्त-व्यस्त मिला है। CCTV कैमरे भी डैमेज किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने