Vikas ki kalam

जबलपुर पुलिस ने किया जन संवाद कार्यक्रम आम नागरिकों और व्यापारियों की सुनी समस्याएं

 जबलपुर पुलिस ने किया जन संवाद कार्यक्रम 
आम नागरिकों और व्यापारियों की सुनी समस्याएं




विकास की कलम /जबलपुर 

जबलपुर जोन में समस्त थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 जहां जबलपुर जोन आईजी अनिल कुमार कुशवाह,ओमती थाना क्षेत्र के जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे।

जनसंवाद में आम नागरिकों और व्यापारियों की समस्याओं को आईजी के द्वारा सुना गया।

इस दौरान व्यापारियों और आम नागरिकों के द्वारा बहुत से महत्वपूर्ण सुझाव भी पुलिस को दिए गए।

 जबलपुर जोन आईजी अनिल कुमार कुशवाह ने जानकारी देते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री के निर्देश पर समस्त थाना क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन और पुलिस प्रशासन के बीच सामंजस्य निर्मित करना है।

 हमें न केवल आम नागरिकों की समस्याओं को सुनना है बल्कि,आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान किस प्रकार से किया जाना है। इस पर भी विशेष ध्यान देना है।

 जन संवाद के दौरान व्यापारियों ने पार्किंग लेफ्ट टर्न आदि समस्याओं को पुलिस के सामने रखा है,जिनका जल्द ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला सीएसपी पंकज मिश्रा ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज राज तमाम स्टाफ मौजूद रहा



अनिल कुमार कुशवाह आईजी जबलपुर जोन


For video news click here



एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने