Vikas ki kalam

विक्षिप्त अपाहिज महिला से दुराचार करने वाला हुआ गिरफ्तार

 विक्षिप्त अपाहिज महिला से दुराचार करने वाला हुआ गिरफ्तार 



विकास की कलम/जबलपुर 

जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत आने वाले मेडिकल अस्पताल के पास बने रैन बसेरा में रहने वाली अपाहिज मुख बधिर महिला के साथ बीती रात गढ़ा निवासी विक्रम राजपूत द्वारा दुराचार किए जाने को लेकर मोक्ष संस्था की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए मोक्ष संस्था के संचालक आशीष ठाकुर ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा सड़कों पर गुजर बसर करने वाले गरीब बेसहारा लोगों की मदद की जाती है जिसके चलते एक अपाहिज महिला जो की मुखबधिर है एवं मानसिक रूप से भी कमजोर है को रैन बसेरा में आश्रय दिया गया था। बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपाहिज महिला को उठाकर दूर ले जाते हुए उसके साथ दुराचार करने की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मोक्ष संस्था के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना गढ़ा पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिस पर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। 


एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने